शेयर बाजार क्रैश | सेंसेक्स 1170 अंक टूटा, निफ्टी में 348 अंको की गिरावट, रिलायंस का शेयर 5% गिरा।
आज शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई। आज सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला लेकिन शाम होने तक दोनो एक्सचेंज के इंडेक्स में लगभग 2% की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स आज सुबह 74 अंको की बढ़त के साथ 59,778 पर खुला जबकि निफ्टी भी 32 अंको की बढ़त के साथ 17,796 पर सुबह खुला। पिछले कारोबारी दिवस में सेंसेक्स 59,636 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 17,764 पर बंद हुआ था।
आज दोपहर करीब 2:30 बजे सेंसेक्स ने दिन के सबसे निम्नतम स्तर 58,011 को छुआ, जबकि निफ्टी ने भी इसी बीच दिन के अपने सबसे निम्नतम स्तर 17,280 को छुआ।
शाम को बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 1170 अंक गिरकर 58,465 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ निफ्टी भी 380 अंको की गिरावट के साथ 17,416 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 27 कंपनियों के शेयर्स लाल निशान पर बंद हुए जबकि सिर्फ तीन कंपनियों के शेयर्स हरे निशान पर बंद हुए।
दूसरी तरफ निफ्टी में भी 41 कंपनियों के शेयर्स लाल निशान पर बंद हुए जबकि 9 कंपनियों के शेयर्स हरे निशान पर बंद हुए।
सेंसेक्स में भारी गिरावट वाले शेयर्स
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, एनटीपीसी और टाइटन के शेयर्स में रही।
निफ्टी में भारी गिरावट वाले शेयर्स
निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर्स बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, रिलायंस और एनटीपीसी रहे।
सेंसेक्स में हरे निशान पर बंद हुए शेयर्स
सेंसेक्स में आज तीन कंपनियों एयरटेल, एशियन पेंट्स और पावरग्रिड के शेयर्स हरे निशान पर बंद हुए।
निफ्टी में हरे निशान पर बंद हुए शेयर्स
निफ्टी में आज कुल 9 कंपनियों एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, हिंडाल्को, ग्रासिम, ब्रिटानिया, सिप्ला और इंडसइंड बैंक के शेयर्स हरे निशान पर बंद हुए।
इसी प्रकार के मार्केट एनालिसिस के लिए हमें Twitter, Facebook, Telegram पर फॉलो करें।
Leave a Reply